सहारनपुर, फरवरी 16 -- श्री राम चंद्र मिशन आश्रम की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने शाहजहांपुर में ट्रेनों के ठहराव समय में अस्थायी बदलाव किया है। 12 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लगभग दस ट्रेनों के ठहराव समय में दो से पांच मिनट तक की वृद्धि की गई है। इससे श्रद्धालुओं को उतरने और चढ़ने में पर्याप्त समय मिल सकेगा तथा स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति से बचा जा सकेगा। इसी क्रम में सहारनपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस के ठहराव समय में भी बदलाव किया गया है। पहले यह ट्रेन रात 08:21 से 08:23 बजे तक रुकती थी, जिसे बढ़ाकर अब रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.