राम घाट और कश्यप घाट पर चला विशेष सफाई अभियान
देहरादून, जून 27 -- सागर जोशी हरिद्वार। चारधाम यात्रा और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ और साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शनिवार को राम घाट और कश्यप घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान घाटों पर फैले कूड़े-कचरे को हटाकर उसका उचित निस्तारण कराया गया। साथ ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से तीर्थनगरी की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए गए अभियान का नेतृत्व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने किया। अभियान में जिला आपदा प्रबंधन विभाग, नगर निगम, आदर्श सेवा समिति, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स और गंगा सभा के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। सभी ने राम घाट और कश्यप घाट क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.