राम गोपाल हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग
प्रयागराज, जून 13 -- मनसैता गांव के राम गोपाल हत्याकांड के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच गई है। राम गोपाल पाल की मंगलवार को हत्या करके शव को नाले में फेंक दिया गया था। बुधवार को राम गोपाल का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि गांव की एक महिला के घर राम गोपाल का आना-जाना था। महिला के परिवार के लोग इसी बात को लेकर राम गोपाल से नाराज थे। हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसीपी थरवई का कहना है कि जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.