राम गंगा में नहाते समय किसान की डूबकर मौत
हरदोई, मई 25 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम पुरौनिया मजरा छोछपुर में सोमवार को रामगंगा नदी में नहाते समय एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार, पुरौनिया निवासी सरमन पुत्र करन पेशे से किसान थे। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे वह गांव के पास बह रही रामगंगा नदी में नहाने गए थे। इसी बीच अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- सरयू नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सरमन को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर अरवल थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.