लखनऊ, मई 8 -- जी जे एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स की ओर से रवींद्रालय प्रेक्षागृह में नाटक मैं तुझ में का मंचन किया गया। आलोक श्रीवास्तव के निर्देशन और ललित सिंह पोखरिया रचित एवं रामायण के कई संस्करणों पर शोध कर इस प्रस्तुति के माध्यम से राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने में अपने संस्कारों से राम को पूरित करने वाली महिला पात्रों का सटीक चित्रण किया गया।मंचन में कौशल्या, कैकई, सुमित्रा, शबरी, मंदोदरी, उर्मिला और सीता के त्याग बलिदान और धर्म पालन की कथाएं भाव विभोर कर गईं। भाव प्रधान गीतों और नृत्य के माध्यम से किरदारों के प्रमुख संदेश को बेहद खूबसूरती से रेखांकित किया गया। नाटक में अर्चना शुक्ला, अपूर्वा श्रीवास्तव, स्तुति अवस्थी, डॉ रुपाली श्रीवास्तव, नैना चंद्रा, माधवी निगम और सिमरन अवस्थी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई। भाव विभोर दर्शक इस प्रस्तुति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.