कोडरमा, मार्च 28 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। पूरा कोडरमा शुक्रवार को राम के रंग में रंगा नजर आया। हर ओर भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। भगवान राम की भक्ति, जय श्रीराम के नारे और शौर्य का प्रदर्शन, कुछ ऐसा ही विहंगम दृश्य शुक्रवार को कोडरमा जिले की सड़को पर दिखा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव रामनवमी पूरे जिले में जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा। सड़कों पर राम भक्तों का जनसैलाब दिखा। बड़े बुजुर्गो के अलावे बच्चे भी भगवान राम के भक्ति में डूबे दिखें। रामनवमी के भजनों से चौक चौराहे गूंज रहा था। डंके की आवाज राम भक्तो का जोश बढ़ा रहा था. तो दूसरी तरफ बड़े बड़े महावीरी ध्वज थामे भक्तों की भीड़ जय श्री राम के जयकारे के साथ शौर्य का प्रदर्शन कर रहे थे। रामभक्तो का यह जोश और उत्साह सालों बाद सड़कों पर फिर देखने को मिला। पारंप...