गाजीपुर, जुलाई 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर के वंशी बजार स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मतदाता को सूची में जोड़ने, डबल मतदाताओं का नाम कटवाने और त्रुटिपूर्ण नामों को संशोधित कराने सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। युवा तुर्क से सुविख्यात पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए याद किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर कहा कि यह गंभीर मामला है। इससे तथाकथित राष्ट्रवादी और रामभक्त बेनकाब हो गये हैं। इन्होंने राम के नाम पर लूट मचाया हुआ है। यह न राम के है न गरीब के। यह भी पढ़ें- Agra News: चंदा चोरी पर जवाब दें 'मैं भी चौकीदार' कहने वाले: पांडेय इनका मकसद केवल तिजोरी भरना है। उन्होंने भाजपा को सामाज...