उन्नाव, मार्च 28 -- बीघापुर। रामनवमी की पावन अवसर पर ग्राम अढ़ौली में राम के जन्मोत्सव के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ । शुभारंभ रामभरोसे सिंह की वाणी वंदना से हुआ । कवि संजीव तिवारी पिंटू काका ने कविता पढ़ी। लंका पति मारने वाले राम अहिल्या तारने वाले राम,..सुना कर माहौल राममय कर दिया। डा. शिवपाल सिंह ने बसंत ऋतु पर कविता पढ़ी और कहां की कूक दे कोयल कि समझो ऋतु बसंती है। साहित्य भूषण चंद्र किशोर सिंह ने राम के जीवन वृत्त को भारतीय संस्कार का मूल बताते हुए उन पर व्यापक विमर्श प्रस्तुत किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हो वरिष्ठ कवि चंद्रकांत वाजपेयी ने अध्यक्षता की। इस दौरान सरदार सिंह, मानसिंह ,प्रमोद सिंह ,लखन लाल, रामबख्श सिंह चौहान आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...