फतेहपुर, मार्च 15 -- हसवां। स्वामी नागा निर्वाण महाराज इंटर कालेज दो दिवसीय रामलीला की शुरुआत की गई। जिसमें पहले दिन राम-केवट संवाद का मंचन किया गया। जिसमें भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण गंगा पार जाने के लिए केवट से निवेदन करते हैं तो केवट को भी आभास हो जाता है कि प्रभु राम साक्षात ईश्वर का अवतार है। जिस पर वह अपने कुल को भवसागर के पार पहुंचाने की विनती करता है। जिसके बाद धीरे-धीरे राम-केवट संवाद बढ़ता गया और दोनों ओर से करुण रस की सुंदर प्रस्तुति की गई। जिसे देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर अतुल तिवारी, होरीलाल तिवारी, नामदेव सिंह, विक्रम सिंह, जय सिंह, शशि पांडेय, रामशरण तिवारी, वीरेंद्र सिंह, शोभा सिंह, त्रिभुवन, सत्यम सिंह, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.