अमरोहा, मार्च 3 -- राम कृषक सेवा समिति पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को शेरपुर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। किसानों व सदस्यों को विभिन्न सरकारी योजनाओं व स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन जैसे कार्य अपनाकर ग्रामीण किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में सरकार द्वारा अनुदान एवं अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। कहा कि परिवार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अतिरिक्त आय के साधन विकसित करना समय की आवश्यकता है। योजनाओं का सही लाभ लेकर किसान आत्मनिर्भर बना जा सकता है। इस दौरान परम सिंह, गंगा राम, महेश सिंह, महावीर सिंह, जयकरण सिंह, गोविंद सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...