अयोध्या, मार्च 10 -- अयोध्या, संवाददाता। नगर निगम अयोध्या के वार्ड-51, अशोक सिंघल नगर के पार्षद अंकित त्रिपाठी ने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर राम की पैड़ी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहले की तरह विद्युत उपखंड कार्यालय पुनः स्थापित करने की मांग की है। पार्षद ने बताया कि वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद फरवरी 2026 में राम की पैड़ी स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय को लगभग 12 से 15 किलोमीटर दूर फैजाबाद डिवीजन में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके कारण वार्ड-51 के बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि अयोध्या में दर्शनार्थियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था के कारण दूर स्थित कार्यालय तक पहुंचना आम लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। इससे विशेष रूप से गरीब और असहाय उपभोक्ताओं को अधिक दिक्कतों ...