अयोध्या, अप्रैल 29 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परकोटे पर बने छह मंदिरों में से एक भगवान श्री शंभू महादेव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम 5:45 बजे विधि विधान से पूजन के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सनातन धर्म की एकता पर बल देते हुए कहा कि भारत की एकता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दीजिए। हमारे देवताओं ने समाज को एक सूत्र में बांधा। यह भी पढ़ें- सुहावने मौसम को योगी ने बताया प्रभु की कृपा महापुरुषों का विभाजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए कहा कि आज लोग हमारे महापुरुषों को भी बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि अपनी विरासत को इसी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित होकर आगे बढ़िए। जिन लोगों ने अपने महापुरुषों को जातीयता के आधार पर देश को बां...