समस्तीपुर, जून 27 -- विभूतिपुर। प्रखंड के महथी गांव स्थित भगवती स्थान के प्रांगण में आयोजित नवदिवसीय श्री श्री 108 रामचरितमानस महायज्ञ एवं भव्य राम कथा का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दिव्य कथा का रसपान किया। मुख्य व्यासपीठ पर अयोध्या से पधारीं अनन्यप्रिया ने भगवान श्री राम के जीवन प्रसंगों की अत्यंत मार्मिक और जीवंत व्याख्या की।

कथा का महत्व ​कथा के दौरान उन्होंने श्रोताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि राम कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ की कहानी नहीं, बल्कि मानव जीवन को आदर्श तरीके से जीने की कला है। भगवान राम का चरित्र हमें त्याग, कर्तव्यपरायणता और मर्यादित जीवन जीने की अमूल्य सीख देता है। ​कलयुग में नाम संकीर्तन ही कल्याण का आधार है। ​व्यासपीठ से गोस्वामी तुल...