रुद्रपुर, मार्च 29 -- शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी नंबर 4 स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में 10 दिवसीय श्रीराम कथा का रविवार को शुभारंभ हुआ। श्रीराम कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कथावाचक बाल व्यास कपिल देव महाराज के सानिध्य में निकाली गई यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति गीत गाते हुए आगे बढ़ीं। यात्रा विभिन्न मंदिरों और प्रमुख स्थलों से होते हुए पुनः कथास्थल पर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के पहले दिन कपिल देव महाराज ने श्रीराम कथा का महत्व बताते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.