पलामू, मार्च 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद् रामचरितमानस महायज्ञ के छठे दिन प्रवचन में वाराणसी से पधारे राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित श्यामल मिश्र ने कहा कि भगवान राम के पावन नाम एवं उनके पावन चरित्र का श्रवण करने से जीवन की व्यथा दूर होती है। सत्संग रूपी महा औषधि का पान वही करता है जिन्हें संतों की संगति अति प्यारी है। वहीं चित्रकूट धाम से पधारीं मानस माधुरी राजकुमारी ने भारद्वाज ऋषि के आश्रम में भगवान राम को मनाने के लिए भरत जी का आगमन का चित्रण करते हुए भरत चरित्र का बड़ा ही मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय,सचिव प्रभात रंजन पांडेय, उपाध्यक्ष नितिन पांडेय,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय,मुख्य यजमान गिरेंद्र नाथ पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.