हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता। जगदंबा मंदिर के 41वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित रामकथा का सातवां दिन गुरुवार को भावपूर्ण रहा। व्यास डॉ. मनोज पांडे ने सुग्रीव के राज्याभिषेक से लेकर सुन्दरकाण्ड में हनुमान जी के बल, बुद्धि और भक्तिभाव का सजीव वर्णन किया। व्यास पांडे ने कहा कि हनुमानजी के चरित्र से यह सीख मिलती है कि अभिमान रहित होकर श्रद्धा और भक्तिभाव से किए गए कार्य सफल होते हैं। उन्होंने सुन्दरकाण्ड में हनुमानजी की लंका यात्रा, अशोक वाटिका में सीता माता से भेंट, रावण द्वारा बांधने और लंका दहन की कथा को विस्तार से सुनाया। इसके साथ ही समुद्र में सेतु बंधन की घटना का वर्णन कर पंडाल में उपस्थित सैकड़ों भक्तों को भावविभोर कर दिया। यज्ञ का पारायण 28 मार्च को संपन्न होगा। गुरुवार सुबह मंदिर परिसर में डॉ. भुवन चंद्र त्रिपाठी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.