जौनपुर, मार्च 24 -- मछलीशहर। क्षेत्र के बरईपार रोड स्थित पहलवान बाबा मंदिर कटाहित खास के परिसर में चल रही राम कथा के चौथे दिन सोमवार को श्रीधाम अयोध्या से आए कथावाचक उमा दास ने कहा कि श्रीराम के जीवन का हर पहलू मनुष्य को आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। विवाह से लेकर वनवास और रावण वध तक की कथा में हर कदम पर मर्यादित और अनुशासित जीवन का संदेश मिलता है। कथा के दौरान राम-सीता विवाह की संगीतमय प्रस्तुति की गई। फुलवारी में सीता से मिलन प्रसंग में श्रीराम की मर्यादा, धनुष उठाते समय गुरु के प्रति सम्मान और परशुराम के रोष के बावजूद ब्राह्मण सम्मान बनाए रखने की बात को समाज के लिए अनुकरणीय बताया गया। कथा का आयोजन मंदिर के पुजारी राम रतन लाल बाबा की अगुवाई में उनके शिष्य राजेंद्र बहादुर यादव, राजकुमार चौरसिया, पूर्व प्रधान हीरालाल सरोज और बद्रीनारायण...