औरैया, मई 28 -- सहार, संवाददाता। क्षेत्र के पंडपुर गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण एवं श्रीराम कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन के तहत दिन में श्रीमद्भागवत कथा और रात्रि में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। रात्रि में आयोजित श्रीराम कथा में अयोध्या धाम से पधारे आचार्य मनीष जी महाराज ने भगवान श्रीराम के बाल चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र और राजा दशरथ के प्रसंग को विस्तार से सुनाते हुए कहा कि महर्षि विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने राजा दशरथ से भगवान राम और लक्ष्मण को अपने साथ भेजने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- धर्म की स्थापना और राक्षसों के वध को हुआ श्रीराम का जन्म आचार्य ने बताया कि पुत्र मोह के कारण राजा दशरथ पहले श्रीराम को भेजने के ल...