शामली, मार्च 12 -- कस्बे के एलम स्थित आजाद नगर में बसे प्राचीन शिव मंदिर में इन दिनों भक्तिमय माहौल छाया हुआ है। जहां भक्ति का सागर उमड़ रहा हो, वहां साक्षात भगवान का वास होता है। यहां आयोजित राम कथा ज्ञान यज्ञ में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र की अमृत वर्षा हो रही है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु सराबोर हो रहे हैं। कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। कथा व्यास निखिल जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म की सुंदर एवं मनमोहक लीला का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ के यहां हुआ था और वे मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। राम जन्म की दिव्य कथा सुनकर सभी भक्त भाव-विभोर हो गए। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में राजेंद्र ओमवीर, राजकुमार, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.