किशनगंज, अप्रैल 19 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड के बेसरबाटी पंचायत अंतर्गत पिपरीथान स्थित रामजानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं नौ दिवसीय राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।कलश यात्रा पिपरीथान चौक से प्रारंभ होकर चंगा घाट तक गई, जहां से श्रद्धालुओं ने पवित्र जल उठाया और पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचकर विधि-विधान के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। यात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन में विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल भी शामिल हुए और उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- किशनगंज : प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.