गौरीगंज, मई 21 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा के सातवें दिन विशाल दुखदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।धार्मिक आयोजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। राम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...