मुरादाबाद, फरवरी 21 -- बंगला गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में राम कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य हरि नंदन शास्त्री ने श्री राम के जन्म से लेकर राम राज्य तक का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राजा दशरथ को पुत्रदा यज्ञ करने के बाद ही राम सहित चारों भाइयों की प्राप्ति हुई थी। श्री राम आरंभ से ही सौम्य और गंभीर भाव के थे। इसीलिए उन्होंने हंसते हुए ही पिता की आज्ञा का पालन किया और राज्य के स्थान पर वन गमन स्वीकार कर लिया। उन्होंने मर्यादा का पालन करते हुए गंगा सी पवित्र सीता मां को महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में भिजवा दिया। रावण को भी मारने से पहले सुधरने का पूरा अवसर दिया। व्यवस्था में मनोज भार्गव, दीपक सैनी, कमला सैनी, सतीश अग्रवाल, राजा बाबू, सुरेंद्र गुप्ता, प्रदीप सैनी, सुमन सैनी और ममता सैनी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.