बागपत, मार्च 22 -- दाहा। दोघट कस्बा के शिव दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को कथा वाचक पंडित विजयकांत भारद्वाज ने श्री राम जन्म व कृष्ण जन्म का वर्णन बड़े ही सुंदर ढंग से किया। कहा कि रामनवमी के शुभ दिन ही भगवान राम का जन्म हुआ था। रामनवमी के दिन को भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग घरों में प्रभु राम के व्रत भी रखते हैं पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। जिसके बाद श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते कहा कि कंस की कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। कथा के मुख्य यजमान सुरेंद्रपाल शर्मा रहे। इस दौरान मास्टर बलजोर सिंह, भंवर सिंह, ओमप्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.