राम आसरे कुशवाहा के सपा में शामिल होते ही केशव मौर्य को याद आया पिछला चुनाव, क्या है इशारा?
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक दल से दूसरे में आना-जाना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और पिछड़े वर्ग के दिग्गज नेता राम आसरे कुशवाहा गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। कुशवाहा के सपा में शामिल होते ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पिछले विधानसभा चुनाव की घटनाएं याद आने लगी हैं। केशव ने इसे सपा का तीन तिकड़म बताया और कहा कि पिछले चुनाव में भी भाजपा को सपा नहीं हरा पाई थी। इस बार भी भाजपा जीतेगी और हैट्रिक बनाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर केशव ने लिखा कि जगज़ाहिर है कि साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में 'तीन-तिकड़म' कर सपा ने राष्ट्रीय लोकदल और सुभासपा से हाथ मिलाने के साथ कई वजूद वाले नेताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.