गाजीपुर, मार्च 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। समर्पण संस्था शास्त्री नगर की ओर से शनिवार को दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें दिव्यांग बच्चों की ओर से स्टाल प्रदर्शिनी एवं ' राम आयेंगे ' संगीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित सभी योजनाओं से दिव्यांग बच्चों को लाभांवित कराया जाय। उन्होने दिव्यांग बच्चों के प्रस्तुति की सराहना करते हुए आयोजक मंडल को बधाई दिया। इस दौरान संरक्षक सविता सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...