चतरा, मार्च 22 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में रामोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में विभाग मिलन केंद्र प्रमुख प्रशांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, जिला मंत्री सुधीर कुमार तथा जिला समरसता प्रमुख गुरुदेव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रशांत सिंह ने भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामो विग्रहवान धर्म:" अर्थात भगवान राम धर्म के साकार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके चरित्र...