कोडरमा, अप्रैल 3 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद, कोडरमा द्वारा रामोत्सव के अवसर पर 4 अप्रैल को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद 2:30 बजे गणेश वंदना एवं राम वंदना का आयोजन किया जाएगा। वहीं 2:45 बजे सीताराम भक्त समिति के सहयोग से शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों और भजन मंडलियों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, संकीर्तन, महाआरती और भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा शाम 4 बजे भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर विशेष बौद्धिक प्रवचन का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को मर्यादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.