रामेश्वर सिंह कुशवाहा रालोम के दोबारा जिलाध्यक्ष निर्वाचित
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर रामेश्वर सिंह कुशवाहा सर्वसम्मति से पुनः निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके चयन की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की मजबूती, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। जिला प्रधान महासचिव सह जिला संयोजक दिलीप कुशवाहा ने बताया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को दरभंगा रोड स्थित एक निजी सभागार में संपन्न हुआ। विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी इस चुनाव प्रक्रिया में सम्मिलित हुए। मौके पर मदन चौधरी, डॉ. विवेक कुशवाहा, रामानंद प्रसाद, दिलीप कुशवाहा, लखिंदर भगत, प्रीति कुमारी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.