रामेश्वर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने
बदायूं, सितम्बर 26 -- बिल्सी। सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में रामेश्वर शाक्य को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। 24 सितंबर को जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने तहसील क्षेत्र के ग्राम सोहरा निवासी रामेश्वर शाक्य पुत्र केदार सिंह शाक्य को यह जिम्मेदारी दी है। रामेश्वर शाक्य को प्रदेश सचिव बनाए जाने की जानकारी मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.