मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर। रामेश्वर महाविद्यालय का एनआईआरएफ प्रारूप सोमवार को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क के पोर्टल पर जमा करा दिया गया। प्राचार्य डॉ. श्यामल किशोर, नोडल पदाधिकारी डॉ. उपेन्द्र गामी, एनसीसी पदाधिकारी डॉ. रजनी रंजन, एनएसएस पदाधिकारी डॉ. शारदानंद साहनी ने संयुक्त रूप से शिक्षा मंत्रालय के निर्धारित एनआईआरएफ डॉट आर्ग के पोर्टल पर सफलतापूर्वक जमा कराया। इस प्रारूप की प्रस्तुति नैक द्वारा संस्थान के मूल्यांकन के लिए आवश्यक है। एनआईआरएफ के प्रारूप में महाविद्यालय की सम्पूर्ण गतिविधियों महाविद्यालय की संरचना, वार्षिक बजट एवं सुविधाएं, प्राध्यापकों की शैक्षणिक उपलब्धियां, विद्यार्थियों की संख्या एवं परीक्षाफल, प्लेसमेंट आदि जानकारियों का विवरण प्रस्तुत किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.