गाजीपुर, अप्रैल 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर के गंगा नदी किनारे रामेश्वर घाट पर शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना शहर कोतवाली को दी। कोतवाली पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर पंचायतनामा सहित अन्य काननी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक पीले कलर की टीशर्ट एवं हल्का स्लेटी कलर का फूल पैंट पहना हुए हैं। शिनाख्त कराने के लिए संबंधित फोटों को पुलिस विभाग के ग्रुप सहित अन्य माध्यमों से पता कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...