मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता रामेश्वर कॉलेज में चार मंजिला परीक्षा भवन और 600 लोगों के बैठने के लिए ऑडिटोरियम बनेगा। यह निर्माण शिक्षा विभाग कराएगा। इसकी जानकारी प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने शुक्रवार को दी। बताया कि परीक्षा भवन और ऑडिटोरियम के निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा जा चुका है। जल्द निर्माण शुरू होगा। कहा कि परीक्षा भवन बनने से सभी परीक्षाएं इसमें ही होंगी। ऑडिटोरियम बनने से बड़े कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी शुरू होने वाली है। इसके अलावा स्मार्ट क्लास रूम भी बनाया जा रहा है। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में इग्नू का सेंटर भी खोला जा रहा है। सेंटर के लिए कोड आ चुका है। नये सत्र में इग्यू का केंद्र संचालित किया जाएगा। बताया कि कॉलेज में आउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.