मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता रामेश्वर कॉलेज में रविवार को एनएसएस की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कॉलेज से लेकर सिकंदरपुर कुंडल ग्राम एवं मरीन ड्राइव सड़क में साफ-सफाई की गई। प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। स्वच्छता के बिना हमारा सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शारदानंद सहनी ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है और इसको सुरक्षित रखने के लिए स्वच्छता एक आवश्यक कदम है। विवि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने अपने संदेश में कहा कि छात्र बीआरएबीयू द्वारा चलाए जा रहे इस कार्य का संदेश हर जगह पहुंचाएंगे। मौके पर डॉ. सुमित्रा कुमारी, डॉ. वसीम राजा, डॉ. गोवर्धन, डॉ. अभिनय कुमार, डॉ. राजबली रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.