रामेश्वर कॉलेज का स्थापना दिवस आज
मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामेश्वर महाविद्यालय का स्थापना दिवस सह हीरक जयंती का आयोजन सोमवार को किशोरी सिन्हा सभागार में किया जाएगा। इसकी जानकारी प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने दी। इस अवसर पर नागालैंड एवं केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो. समीर कुमार शर्मा होंगे।उन्होंने बताया कि हीरक जयंती पर संस्थापक महानुभावों, पूर्व प्राचार्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा पूर्व एवं वर्तमान छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर प्रशासनिक भवन के द्वितीय तल, वाणिज्य संकाय के प्रथम तल पर निर्मित वर्ग कक्षों तथा कैंटीन का उद्घाटन भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा। उधर, रविवार को प्राचार्य ने साइकिल व मोटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.