मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर। रामेश्वर कालेज में गुरुवार को बीबीए सत्र 2023-26 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का मार्ग भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रो. रंजीव रंजन ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुबह की कक्षाएं होने के बावजूद संसाधन व्यक्तियों ने नियमित रूप से अपनी सेवाएं दीं। बीबीए समन्वयक डॉ. महजबीन परवीन ने बताया कि यह पाठ्यक्रम नौ विद्यार्थियों से शुरू हुआ था और आज इसमें 100 से अधिक छात्र नामांकित हैं, जो पूरी टीम की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.