गोपालगंज, जून 6 -- हथुआ,एक संवाददाता प्रखंड के नयागांव निवासी प्रभाकर पांडेय के पुत्र प्रो.डॉ. रामेंद्र पति पांडेय को पुणे में उनके वैज्ञानिक अनुसंधान में असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित साइरैंक ग्लोबल द्वारा जारी 2025 ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स में मुझे विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। यह मान्यता विश्व भर के लाखों शोधकर्ताओं की वैज्ञानिक उत्पादकता और अनुसंधान प्रभाव के व्यापक विश्लेषण पर आधारित है। डॉ.रामेंद्र मूल और माइकोबैक्टीरियल इम्यूनोलॉजी के आशाजनक अध्ययनों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। वे डीवाई पाटिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पुणे के डिप्टी डीन और स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग के प्रभारी निदेशक हैं। यह भी पढ़ें- दुनिया के टॉप 5% वैज्ञानिकों में एचबीटीयू के दस प्रोफेसर यह भी पढ़ें- PM Research Chai...