रामृष्णानगर : ज्वेलरी दुकान में लूट का आरोपित गिरफ्तार
पटना, मई 27 -- रामृष्णानगर में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट के आरोपित को पुलिस ने मंगलवार की रात मालसलामी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 10 हजार नगद और बाइक बरामद की गई। इसी बाइक से वह लूटने आया था। घटना में शामिल छह बदमाशों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सातवां बदमाश फरार चल रहा था। सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर 50 लाख से अधिक सोने के गहने की लूट ली थी। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। लूट गए गहने भी बरामद कर लिये गए। दो बदमाशों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। इसमें से एक बदमाश राहुल कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि आकाश कुमार भी इस घटना में संलिप्त था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.