लखनऊ, मार्च 23 -- - भारती भवन पब्लिशर्स, धनपत राय पब्लिकेशन, न्यू सरस्वती हाउस का लगा था टैग - बरामद पुस्तकें गणित, विज्ञान व अन्य विषयों की, अमीनाबाद थाने में मुकदमा दर्जलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।अमीनाबाद स्थित रामा और मालवीय बुक डिपो पर नामचीन भारती भवन, धनपत राय पब्लिकेशन, न्यू सरस्वती हाउस पब्लिशर्स का टैग लगाकर 10वीं और 12वीं की नकली पाठ्य पुस्तकें बेची जा रही थीं। जानकारी होने पर पब्लिकेशन हाउस के अधिकारियों ने पुलिस के साथ दोनों दुकानों में छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में कक्षा आठ से लेकर 12वीं तक की गणित, विज्ञान समेत अन्य विषयों की नकली पुस्तकें बरामद हुईं।रामा बुक डिपो और मालवीय बुक डिपो में यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से चल रहा था। इसकी पुष्टि होने पर पब्लिशर्स हाउस के अधिकारी ललित सरदाना ने अमीनाबाद थाने में रामा बुक डिपो के मालि...