रामायण सुनने गए युवक के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, जून 30 -- कल्याणपुर। पनकी की रतनपुर कॉलोनी निवासी गौरव पाल 28 जून की रात इलाके के कटियार चौराहे में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर आयोजित अखंड रामायण कार्यक्रम में शामिल होने गया था। आरोप है कि इसी दौरान रिश्तेदार के घर के नीचे खड़े बादल राय, सूरज, राधे उर्फ स्वीटी गुप्ता, विकास मौर्या उर्फ कल्ला-पला, उसके जीजा तथा अन्य अज्ञात लोगों ने उसे घेर लात-घूंसों से पीटा। उनपर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.