बरेली, मार्च 31 -- रामगंगा नगर आवासीय योजना स्थित रामायण वाटिका जल्द ही शहर की नई पहचान बनने जा रही है। सोमवार की रात को यहां अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित लेजर शो का सफल ट्रायल किया गया, जिसने मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ट्रायल के दौरान लेजर किरणों की सतरंगी रोशनी के बीच भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया। इस शो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि दर्शकों को त्रेता युग का अनुभव हो सके। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकन्डन अपनी टीम के साथ ट्रायल के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने शो की तकनीकी गुणवत्ता और प्रस्तुति का जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, वाटिका में भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और संघर्षों को विभिन्न कलाकृतियों और प्रतीकों के माध्यम से दर्शाया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.