नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- रामायण फिल्म की रिलीज को 6 दिन हो गए हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस मूवी में रणबीर कपूर ने राम, यश ने रावण और साई पल्लवी ने सीता का किरदार निभाया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन अब मुकेश खन्ना ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया और उन्होंने मेकर्स को लताड़ा है।रामायण पर मुकेश खन्ना ने उठाए सवाल मुकेश ने अपना वीडियो शेयर किया है यूट्यूब में और रामायण के मेकर्स पर सवाल खड़े किए हैं। मुकेश ने कहा कि मेकर्स ने क्रिएटिव लिबर्टी का फायदा उठाते हुए और कहानी में खुद की चीजें शामिल कर दी हैं। मुकेश बोले, 'रामायण फिल्म रिलीज हुई जिसे रामायणा कहा जा रहा है। फिल्म को लेकर कई रिव्यूज आ रहे हैं। लेकिन अभी तक क्लीयर नहीं है कि फिल्म कितना कमाएगी। अब मुद्दा सिर्फ कमाई का है। फिल्म बनाई गई ...