नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणवीर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। रणवीर का रामायण से भगवान राम के रूप में लुक 2 अप्रैल को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में दिखाया गया। इससे पहले, लॉस एंजिल्स में कुछ चुनिंदा दर्शकों को उनके लुक की एक झलक भी दिखाई गई थी। जहां, पर कुछ लोगों ने रणबीर के लुक की तारीफ की, वहीं कुछ लोग कम सहमत थे और उन्हें रोल के लिए मिसफिट कहा। ऐसे में अब, फिल्ममेकर अनुराग बसु ने रणबीर के भगवान राम के किरदार पर अपना रिएक्शन दिया।रणबीर के भगवान राम के लुक पर बोले अनुराग रणबीर कपूर, अनुराग बसु संग कमा कर चुके हैं। रणबीर ने अनुराग की फिल्म बर्फी में काम किया है। ऐस में अनुराग रामायण में रणबीर के लुक की तारीफ करते...