नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- यश फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। फिल्म में यश ने रावण का किरदार निभाया है। अब यश के लुक को लेकर एक्टर आर्य बब्बर ने अपना रिएक्शन दिया है। आर्य खुद शो महाबली में रावण का किरदार निभा चुके हैं। हालांकि र्य का मानना है कि यश का लुक कुछ खास या नया नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने आदिपुरुष में सैफ अली खान के रावण किरदार की तारीफ भी की है।यश के रावण लुक पर क्या बोले आर्य वैरायटी इंडिया से बात करते हुए आर्य बब्बर ने कहा, 'सच बताऊं तो अभी काफी जल्दी होगा इस पर कमेंट करना। लेकिन मुझे लगता है कि उनके लुक में कुछ भी नया नहीं है, कॉस्ट्यूम्स को छोड़कर। उनकी दाढ़ी वैसी ही है जैसे केजीएफ में थी। मुझे नहीं लगा कि रामायण में कुछ नया दिख रहा है। हां मैंने टॉक्सिक में उनका नया लुक देखा। लेकिन रामायण में नहीं।' उन्होंने आगे कहा कि...