रामायण पाठ में जा रहे दो भाइयों की बाइक लोडर से टकराई, बड़े भाई की मौत, छोटा घायल
उरई, मई 30 -- माधोगढ़। संवाददाता तहसील क्षेत्र के थाना रामपुरा अंतर्गत गुढ़ा बेरा गांव निवासी दो सगे भाई रामायण पाठ के निमंत्रण में शामिल होने जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्राम गुढ़ा बेरा निवासी रामवरन सिंह सेंगर 40 वर्ष अपने छोटे भाई संजय सिंह 28 वर्ष के साथ बाइक से धमना गांव निवासी भोला सिंह भदौरिया के यहां आयोजित रामायण पाठ में शामिल होने जा रहे थे। दोनों जैसे ही ऊमरी रोड पर गदराई के पास बचपन स्कूल के सामने पहुंचे, तभी माधौगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में आमने-सामने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई उछलकर सड़क की दूसरी ओर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.