बागपत, फरवरी 16 -- खेकड़ा। महाशिवरात्रि पर कस्बे के संस्कृत महाविद्यालय परिसर के शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हवन में आहुति देकर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम के तहत रविवार रात्रि से शुरू हुए रामायण पाठ में श्रद्धालु हुए। चारों प्रहर का रुद्राभिषेक किया गया। प्रातकाल हवन में आहुति दी गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। उधर कस्बे के शिव मंदिर में भी पूरी रात्रि धार्मिक अनुष्ठान हुए। शिव वंदना की गई। सोमवार सुबह हवन का आयोजन हुआ। भगवान शिव का चारों प्रहर का रुद्राभिषेक विधि-विधान से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक उमाशंकर वैद्य, प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल शर्मा, राजेन्द्र, राजकुमार, देवेन्द्र, सुभाष आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...