रामायण पाठ के समापन पर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा
पीलीभीत, मई 27 -- लालपुर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र स्थित माला रेंज की गढ़ा बीट में पूरनपुर-पीलीभीत नेशनल हाईवे किनारे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर आयोजित रामायण पाठ का विधि-विधान के साथ समापन हो गया। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आसपास के 10 से 15 गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महंत ओमेंद्र पुरी के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। रामायण पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के भजनों का आनंद लिया तथा पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई। श्रीराम तथा बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.