बेगुसराय, अप्रैल 10 -- मटिहानी। प्रखंड क्षेत्र की खोरमपुर पंचायत के चाक निवासी रामायणी रामवली सिंह का निधन गुरुवार को हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रामवली सिंह रामायण पाठ (गोष्ठी) के लिए प्रसिद्ध थे। गोष्ठी जगत में उनका नाम अग्रणी रूप से लिया जाता था। उनके निधन को गोष्ठी जगत की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह, रामायणी रामनिवास सिंह, रामकुमार सिंह, अनिल दास ग्रामीण, राम प्रवेश सिंह,अजीत कुमार, राहुल कुमार, कुणाल कुमार सहित कई लोगों ने गहरा शोक किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...