नई दिल्ली, अगस्त 12 -- रणबीर कपूर की रामायण का पहला पार्ट इस साल रिलीज होने वाला है। 30 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही नितेश तिवारी की रामायण चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग जहां ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ट्रेलर के सीजीआई या वीएफएक्स की आलोचना कर रहे हैं। अब नितेश तिवारी के राम यानी रणबीर कपूर ने सीजीआई की आलोचना करने वालों को जवाब दिया है।सीजीआई के आलोचकों को रणबीर का जवाब Collider से बातचीत के दौरान रणबीर ने कहा कि पिछले कुछ सालों में लोग कुछ ज्यादा ही सीजीआई आलोचक बन गए हैं। उन्होंने कहा, "एक ट्रेंड बन चुका है। पिछले कुछ सालों में, ऐसे लोगों की संख्या बढ़ी है जो सीजीआई के आलोचक बन चुके हैं। वो ट्रेलर देखेंगे, और हमेशा कहेंगे कि इतना अच्छा नहीं था या काम अच्छे ...