नई दिल्ली, अगस्त 5 -- रामानंद सागर की रामायण करीब 40 साल बाद भी ऑडियंस की फेवरेट बनी हुई है। सालों पहले गुजरात और महाराष्ट्र के अलग-अलग लोकेशन पर सीरियल की शूटिंग की गई थी। कम ही लोग जानते हैं कि इस सीरियल में मेकर्स ने क्राउड की जगह भरने के लिए गांव वालों को मौका दिया था। साथ ही इसकी शूटिंग के दौरान सभी कास्ट के रहने की व्यवस्था उनके घर से दूर शूटिंग लोकेशन पर ही की गई थी। मेकर्स ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि रामायण शूट करने के दौरान फिल्म की कास्ट ने नॉनवेज खाना त्याग दिया था। हनुमाना के किरदार में नजर आए एक्टर और पहलवान दारा सिंह पूरी तरह सात्विक हो गए थे। रामायण की शूटिंग के दौरान नॉन वेज नहीं खाते थे एक्टररामानंद सागर के पौते शिव सागर ने अपने एक पॉडकास्ट में बताया था कि सीरियल में काम करने वाले एक्टर्स ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया थ...