नई दिल्ली, जुलाई 26 -- रामायण का ट्रेलर सैन डिएगो कॉमिक कॉन में दिखाया गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोग ट्रेलर की तारीफ भी कर रहे हैं। कॉमिक कॉन ट्रेलर लॉन्च पर रणबीर कपूर, यश, नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी मौजूद थे। उस इवेंट पर एक यूट्यूब चैनल से बातचीत करते वक्त यश ने बताया कि सेट पर वो कैसे रहते थे। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि एक तरीके से वो सेट का माहौल खराब करते थे।सेट पर कैसे खुद को रावण के किरदार में रखते थे यश? रिव्यू नेशन यूट्यूब चैनल पर रामायण के किरदारों को कलर करते हुए यश ने अपने किरदार की बात की। उनसे पूछा गया कि वो हर रोज अपने रावण के किरदार में कैसे आते थे? यश ने जवाब दिया कि जब भी वो सेट पर आते थे तो उनका भारी-भरकम बड़ा सा मुकुट उन्हें रावण के किरदार में आने में मदद करता था। यह भी पढ़ें- रामायण स्टार यश को लेकर रणबीर कपूर बो...